AlmoraBreaking NewsUttarakhand
अल्मोड़ा : युवक ने जहर खा दे दी जान, परिजनों में कोहराम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां पपरशैली निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चहते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक पपरशैली निवासी लोकेश बिष्ट उर्फ लक्ष्य 29 वर्ष पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह ने गत देर शाम जहर खा लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एक दुकान चलाता था। जब उसने जहर खाया तब उसकी पत्नी भी मायके गई हुई थी।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही है।