HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : युवाओं ने 400 किलो प्लास्टिक किया एकत्रित, स्वच्छता महा अभियान

रानीखेत : युवाओं ने 400 किलो प्लास्टिक किया एकत्रित, स्वच्छता महा अभियान

ADVERTISEMENTS
  • सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने युवाओं ने चलाया अभियान

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

एनवाईके के स्वयं सेवकों, महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. अभिमन्यु और युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के नेतृत्व में रानीखेत में स्वच्छता महा अभियान का चलाया गया। इस दौरान करीब 400 किलो प्लास्टिक एकत्रित कर पालिका के सहयोग से उसे नष्ट किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 01 से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज राजकीय महाविद्यालय रानीखेत से जय जवान जय किसान तक नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक विजय सिंह व चंदन सिंह और महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. अभिमन्यु व उनके युवाओं ने साथ मिलकर स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 400 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया तथा नगर पालिका के सहयोग से कूड़े को डिस्पोज कर दिया गया।

युवाओं ने जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने विभिन स्थानों से प्लास्टिक एकत्रित करते हुए उसका संग्रहण किया। साथ ही नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की बात की। इस कार्य को नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक चंदन सिंह, विजय सिंह और महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी और युवाओं द्वारा संपादित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments