HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : मकान विवाद में छोटे भाई ने मार डाला अपना...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : मकान विवाद में छोटे भाई ने मार डाला अपना बड़ा भाई, आरोपी फरार, बहन ने पुलिस को दी तहरीर

खटीमा। रात के समय हुए किसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद बड़ा भाई फरार हो गया। आज सुबह ग्रामीणों ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाकर शव का पंचनामा करवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला छिनकी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार खटीमा कोतवाली के अंतगरत आने वाले छिनकी गांव में रहने वाले 28 वर्षीय घुम्मन राणा का शव आज उसके कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। यह जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस
वहीं खटीमा कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खटीमा की छिनकी ग्राम सभा में 28 साल का घुम्मन राणा अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गांव में मृतक के घर पहुंच उसकी शव का मुआयना किया तो उसके शव में कई चोटों के निशान पुलिस को मिले।
जानकारी के अनुसार बीती रात घुम्मन और उसके छोटे भाई 26 वर्षीय पप्पू सिंह राणा में मकान को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मृतक घुम्मन राणा के भाई पप्पू ने धारदार हथियार से अपने भाई की हत्या कर दी। खटीमा कोतवाल संजय पाठक के अनुसार जहां पुलिस ने मृतक घुम्मन राणा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मामले की जांच कर मृतक के हत्यारोपी भाई पप्पू सिंह राणा की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक व हत्यारोपी की बहन सुनीता ने इस मामले में अपने ही भाई के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंप दी है। सुनीता का विवाह पास के ही कुटला गांव में हो रखा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज सुनिए सुनो कहानी में हिमाचल के कथाकार प्रदीप गुप्ता की कहानी आन डयूटी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments