HomeNationalसुहागरात पर दुल्हन को पिला दी शराब, फिर जो हुआ पढ़कर चौंक...

सुहागरात पर दुल्हन को पिला दी शराब, फिर जो हुआ पढ़कर चौंक जायेंगे आप !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई डेस्क। कभी—कभी गलत किस्म की मजाक बहुत महंगी साबित हो जाती है। ऐसा ही कुछ ​यूपी के मिर्जापुर में हुआ, जहां एक दूल्हे ने सुहागरात पर अपनी नई नवेली दुल्हन को धोखे से कोल्डड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी। अगले दिन जब दुल्हन सोकर उठी तो उसे अहसास हो गया कि उसके पति ने ऐसे हरकत की है। जिस पर वह नाराज होकर अपने मायके चिली गई। लाख मिन्नतें करने के बाद भी दुल्हन नहीं लौटी है। यहां तक कि उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक रिश्ता महज 5 दिन में खटाई में पड़ गया है। दरअसल, दुल्हन पक्ष का कहना है कि युवती के साथ सुहागरात पर बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जिस कारण दुल्हन अपने मायके वाराणसी वापस चली गई है। दुल्हन शराब और किसी भी किस्म के नशे से बहुत नफरत करती है, लेकिन दुल्हे ने सुहागरात पर उसे धोखे से पिला दी। जिस कारण अब यह रिश्ता हमेशा के लिए टूटने के कगार पर है।

डिटेल में जानिए घटनाकर्म

बताना चाहेंगे कि वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी गत 15 मई को मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। दुल्हन का कहना है कि दूल्हे ने सुहागरात को उसे बिना बताए कोल्ड ड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। जब वह सुबह सोकर उठी तो उसे पता चल गया कि उसे नशीली वस्तुएं दी गई थीं। जिसके बाद दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया।

मायके में सुनाई आपबीती, थाने में दी तहरीर

बृहस्पतिवार को दुल्हन ने फोन कर मायके वालों को इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मायके के लोग दनदनाते हुए बेटी के ससुराल पहुंचे और उसे अपने साथ वापस ले गए। मायके वालों ने वाराणसी के कपसेठी थाने में दुल्हन की तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहां की पुलिस ने कछवां थाने का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार को दुल्हन अपने परिजनों के साथ कछवां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी गई।

काउंसलिंग के बाद भी कुछ हासिल नहीं

चूंकि यह मामला एक नई शादी का था। अतएव पुलिस ने संवेदनशीलता से काम लिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर घंटों काउंसलिंग की गई। इसके बावजूद दुल्हन नहीं मानी और शादी टूट गई। कछवां थाना प्रभारी रणविजय सिंह का कहना है कि पीड़िता के आरोप के आधार पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए बिल्कुल राजी नहीं थी। वह अपने परिजनों के साथ मायके चली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आगे क्या होगा !

यह सारा मामला दुल्हे की नासमझी और दुल्हन में सहनशीलता के अभाव में हुआ है। इनकी शादी में शामिल हुए दोनों पक्ष के रिश्तेदारों का मानना है कि नई शादी में कभी—कभार मजाक हो जाती है। दुल्हे ने गलती की है और यदि वह अपनी दुल्हन से माफी मांग रहा है तो बाद को रफा—दफा कर ​देना चाहिए। ऐसा न करने पर यह रिश्ता टूट जायेगा। दुल्हन के परिजनों को भी अपनी लड़की को समझाना चाहिए। खैर, इस मामले में आगे क्या होगा, यह कहा नहीं जा सकता। यदि दुल्हन नहीं मानती है तो रिश्ता टूटना तय है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments