Yogi Cabinet 2.0 : मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विभाग बदला – देखें पूरी List

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परामर्श से विभागों का बंटवारा कर…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य में नवगठित मंत्रिमंडल के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परामर्श से विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी के पास गृह और कार्मिक सहित वे सभी 34 विभाग रहेंगे जो पिछली सरकार में भी उनके पास थे।

राज्य के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से शनिवार को देर शाम जारी मंत्रियों के विभागों की सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में मौर्य के पास लोक निर्माण विभाग भी था। यह विभाग अब कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को दिया गया है।

विभागों की सूची से स्पष्ट है कि पिछली सरकार में भी रहे इस बार के अधिकांश मंत्रियों के विभागों को बरकरार रखा गया है। योगी को नियुक्ति, गृह, कार्मिक, खनन, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और विधि एवं न्याय सहित 34 विभाग सौंपे गये हैं। ज्ञात हो कि पिछली सरकार में विधि एवं न्याय विभाग ब्रजेश पाठक के पास था।

योगी ने मंत्रियों को विभागों का दायित्व सौंपे जाने पर बधाई देते हुए जनविश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के समस्त माननीय मंत्री गण को उनका दायित्व प्राप्त होने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘जन विश्वास’ की कसौटी पर खरे उतरेंगे। आपका परिश्रम, प्रतिभा, प्रतिबद्धता और अनुभव जन अपेक्षाओं की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होंगे। पुनश्च बधाई।”

मंत्रियों को सौंपे गये विभागों की सूची में मौर्य को ग्राम विकास, खाद्य प्रसंस्करण और मनोरंजन कर सहित कुल छह विभाग तथा पाठक को तीन विभाग स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग सौंपे गये हैं। कैबिनेट मंत्रियों में सुरेश खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य, सूर्य प्रताप शाही को कृषि, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण, बेबीरानी मौर्य को महिला एवं बाल विकास, लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास एवं चीनी मिल, जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मपाल सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा पशुधन विभाग और नंदगोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास विभाग सौंपा गया है।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी को पंचायती राज, अनिल राजभर को श्रम, राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास और ऊर्जा विभाग, योगेन्द्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, आशीष पटेल को प्रावधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण तथा संजय निषाद को मत्स्य विभाग का प्रभार दिया गया है।

UP Ministers Portfolio Full List-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकाल, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग।

उप मुख्यमंत्री

1- केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण।
2- ब्रजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

कैबिनेट मंत्री

1- सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य।
2- सूर्य प्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
3- स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण।
4- बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
5- लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास, चीनी मिलें।
6- जयवीर सिंह : पर्यटन एवं संस्कृति।
7- धर्मपाल सिंह : पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा।
8- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ : औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।
9- भूपेन्द्र सिंह चौधरी : पंचायती राज।
10- अनिल राजभर : श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय।
11- जितिन प्रसाद : लोक निर्माण।
12- राकेश सचान : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।
13- अरविन्द कुमार शर्मा : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
14- योगेन्द्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
15- आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप।
16- संजय निषाद : मत्स्य।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध।
2- कपिल देव अग्रवाल : व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास।
3- रवींद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन।
4- संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा।
5- गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।
6- गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण।
7- धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स।
8- असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
9- जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर : सहकारिता।
10- दयाशंकर सिंह : परिवहन।
11- नरेंद्र कश्यप : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण।
12- दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात।
13- अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन।
14- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ : आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्यमंत्री)।

राज्यमंत्री

1- मयंकेश्वर शरण सिंह : संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य , परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
2- दिनेश खटीक : जलशक्ति।
3- संजीव गोंड : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।
4- बलदेव सिंह औलख : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
5- अजीत पाल : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।
6- जसवंत सैनी : संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास।
7- रामकेश निषाद : जलशक्ति।
8- मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।
9- संजय गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
10- बृजेश सिंह : लोक निर्माण ।
11- केपी मलिक : वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन ।
12- सुरेश राही : कारागार।
13- सोमेन्द्र तोमर : ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।
14- अनूप प्रधान वाल्मीकि : राजस्व।
15- प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
16- राकेश राठौर गुरु : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
17- रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा।
18- सतीश शर्मा : खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति।
19- दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज।
20- विजय लक्ष्मी गौतम : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण ।

हल्द्वानी (दु:खद) : हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, जहर खाने से मौत

Haldwani : 31 मार्च को गिराया जाएगा कलसिया पुल, कमिश्नर दीपक रावत ने लिया जायजा

नकली आधार कार्ड से सिम लिया और योनो एप के जरिये की 11.18 लाख की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *