HomeRailwayबरेली : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इज्जतनगर मंडल का योग कार्यक्रम

बरेली : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इज्जतनगर मंडल का योग कार्यक्रम

बरेली। 7वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज इज्जतनगर मंडल पर रेलवे अधिकारी क्लब, रोड नं. 7, इज्जतनगर में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक योग प्रशिक्षक डा. गरिमा एवं शुभम द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वाशर्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता सहित रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को कोविड के संक्रमण को कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ फेफड़ों को स्वस्थ रखने इत्यादि के लिए योग विधाओं का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया।

ADVERTISEMENTSAd

इनके द्वारा प्राणायाम एवं अन्य योग आसनों का डेमों भी दिया गया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्पोर्टस स्टेडियम, डेमू शेड, सवारी एवं माल डिब्बा, इंजीनियरिंग एवं परिचालन प्रशिक्षण केन्द्र, डीजल शेड तथा रेलवे सुरक्षाबल बैरक के साथ-साथ बरेली सिटी, काठगोदाम, फर्रुखाबाद, रामनगर, कासंगज, पीलीभीत आदि स्टेशनों पर भी योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजनों के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया गया। ताजा समाचार के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Corona Update : उत्तराखंड में तीन हजार से कम एक्टिव केस, आज मिले 163 नए मामले, 8 मरीजों की मौत

Breaking : परिवार सहित नैनीताल घूमने आये पूर्व आईएएस अधिकारी का आकस्मिक निधन, हार्ट अटैक की सम्भावना

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकवादी ढेर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments