HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में पाले और कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ी जिलों में फिर...

उत्तराखंड में पाले और कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ी जिलों में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को दिनभर बारिश के बाद शुक्रवार की शुरुआत चटक धूप से हुई। लेकिन बारिश की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में जहां पाला लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। दिनभर शीतलहर की वजह से तापमान में धूप के बाद भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है।

शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह नगर सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पाला पड़ आने को लेकर यह को अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद प्रदेश में शीत लहर भी चलने की संभावना है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। वही, गुरुवार को हुई बारिश की वजह से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। कई जगह भारी बर्फबारी की वजह से सड़के बंद है। जिला प्रशासन सड़कों को खोलने में जुटा हुआ है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

2500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

विक्रम सिंह का कहना है 17 जनवरी को मौसम साफ रहने के बाद 18 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम फिर करवट लेगा। जिसमें खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

केदारघाटी की चोटियों पर जमकर बर्फबारी

गुरुवार को गंगोत्री, हर्षिल घाटी और यमुनोत्री के साथ ही केदारघाटी की चोटियों पर जमकर बर्फबारी हुई। गंगोत्री हाईवे गुरुवार को सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बाधित रहा। चमोली में पर्यटन स्थल औली में फिर बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने औली में बर्फबारी का आनंद उठाया। चकराता की ऊंची चोटियों पर भी सीजन की चौथी बर्फबारी हुई। वहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड में काफी इजाफा हो गया है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बर्फबारी लुत्फ उठाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

Uttarakhand : पति-पत्नी लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments