रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर रहेगी पैनी निगाह: चंद्रशेखर घोड़के

0
नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर रहेगी पैनी निगाह
नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर रहेगी पैनी निगाह

╰┈➤ क्राइम मीटिंग में अपराधों की समीक्षा कर एसएसपी ने दिए कई दिशा-निर्देश


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने कमर कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महकमे की एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। जिसमें एसएसपी ने अधीनस्थों से कहा कि चुनावी वर्ष में नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर पैनी निगाह रखी जाएगी। उन्होंने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के भी निर्देश दिए। गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए एसएसपी घोड़के ने विवेचनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्देश दिए

बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, आगामी चुनावों की तैयारियों एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-
➤ बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय एवं भ्रमणशील रहें तथा ई-बीट बुक में समस्त कार्यवाहियों की प्रविष्टियां अद्यावधिक रखें।
➤ सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी रखें।
➤ थाना क्षेत्रों में निवासरत एकल एवं बुजुर्ग व्यक्तियों से नियमित मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानें एवं समस्याओं का समाधान करें।
➤ बीट पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित करें।
➤ आगामी चुनावी वर्ष के दृष्टिगत स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करें।
➤ गैंगस्टरों, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों की संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा जुटाकर नियमानुसार जब्तीकरण की कार्रवाई करें तथा BNSS की धारा 126, 135 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें।
➤ थानों में लंबित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करें तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें।
➤ ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करें।
➤ महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।
➤ साइबर शिकायतों पर साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित राहत दिलायें।
➤ आगामी चुनावों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें।
उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान

क्राइम मीटिंग में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बीते अक्टूबर माह में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 15 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। जिसमें थाना सल्ट क्षेत्र में कुल 38.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले हेड कांस्टेबल विरेन्द्र पाल को Employee of the Month चुना गया और सम्मानित किया गया। इनके अलावा 14 अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिसमें एएसआई लोमेश कुमार, एसआई प्रीति, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, नीतू, राहुल ज्वाला, खुशाल राम, कमल जोशी, आशीष कुमार, रजनीश वर्मा, मनमोहन सिंह, फायर कर्मी पूजा थापा, होमगार्ड विनीता बोरा, पूजा बिष्ट, अनुचर केशर सिंह शामिल हैं।
पहले सुने कर्मचारियों के दुखड़े

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने क्राइम गोष्ठी से पहले पुलिस कर्मचारी सम्मेलन आयोजित किया। पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी/सम्मेलन में खास उपस्थिति

सीओ अल्मोड़ा बलबन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, निरीक्षक हेम चन्द्र पंत, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार, कमित जोशी, प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रधान लिपिक हीरा सिंह, अमित कुमार (आंकिक) आदि कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS