HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नवाया...

अल्मोड़ा : लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नवाया शीश

प्रदेश में सुख-शांति व समृद्धि की कामना

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में आज महानवमी के शुभ अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचकर मां जगदम्बा और लक्ष्मेश्वर महादेव के चरणों में शीश नवाकर उत्तराखंड की जनता के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थल लक्ष्मेश्वर महादेव और आदि शक्ति के विराजमान होने से पूज्यनीय स्थल है। तो वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में इसी स्थल से आजादी का बिगुल बजाने के लिए की गयी बड़ी जन सभा के कारण एक यादगार धरोहर रूप में भी मौजूद है। उन्होंने समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी के आग्रह पर विश्वास दिलाया कि इस पूज्यनीय स्थल को पर्यटन मानचित्र में उचित स्थान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने दुर्गा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों के सहयोग की प्रशंसा की।

नेता प्रतिपक्ष के साथ अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, होटल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अरूण वर्मा, अल्मोड़ा छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एंव नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि डीके जोशी, पूर्व सभासद सचिन कुमार टम्टा, पंकज वर्मा, दिनेश नेगी और गणेश आर्या ने भी शिरकत की। नव दुर्गा समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष अमित साह मोनू, संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, शेर सिंह बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी, पीयूष पाण्डेय, हेमंत पाण्डेय, वीरेन्द्र जीना, नितिन साह, सचिव सुनील कर्नाटक, राजू भाकुनी, दीवान बिष्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, विनय पाण्डेय, भावेश पाण्डेय आदि ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को अंगवस्त्र, माता की चुनरी और प्रसादी भेंट कर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments