HomeUttarakhandNainitalबगैर सत्यापन रख लिए मजदूर, चौकी इंचार्ज ने ली ठेकेदारों की क्लास...

बगैर सत्यापन रख लिए मजदूर, चौकी इंचार्ज ने ली ठेकेदारों की क्लास !

📌 लगाई फटकारा, 10 हजार नगद जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग बाहरी प्रदेशों से आए किरायेदारों, मजदूरों आदि का सत्यापन नहीं करवा रहे हैं। आज चौकी प्रभारी क्वारब के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 02 ठेकेदारों पर मजदूरों को बगैर सत्यापन रखने पर 05-05 हजार का नगद चालान ठोका।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज बुधवार को चौकी प्रभारी क्वारब बालकृष्ण व उनकी टीम द्वारा क्वारब, शीतला , भियाल गांव, देवदार आदि क्षेत्र में किराएदार मजदूरों आदि की जांच की गई। सत्यापन अभियान के दौरान दो ठेकेदारों का मजदूरों का सत्यापन नहीं कराने पर अंतर्गत धारा 83 पुलिस एक्ट में व पांच-पांच हजार का नकद चालान कर 10 हजार जुर्माना वसूला गया।

वहीं, मिशन मर्यादा के अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वाहनों का धारा एमबी एक्ट के अंतर्गत चालान कर 1500 रुपया संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही स्थानीय लोगों व ठेकेदारों को शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया।

विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मंजूरी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments