HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : सपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले...

लालकुआं : सपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले पार्टी विकास के मुद्दों को रखेगी जनता के बीच

लालकुआं। प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान के निर्देशन पर तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे पर निकले समाजवादी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय का सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यहां लालकुआं पहुंचे सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय ने आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने कहा कि सपा किसानों और विकास के मुद्दों को उठाकर आम जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बने 20 वर्ष हो गये लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा हो या यूकेडी, सभी दलों ने राज्य की आशाओं को धूमिल किया है आज न तो रोजगार हैं और ना ही प्रदेश का विकास हुआ यह विकल्प समाजवादी पार्टी लेकर आएगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पार्टी संगठन को प्रदेश में बूथ स्तर से मजबूत किया जा रहा है। कहा कि पार्टी किसानों से जुड़े मुद्दों के अलावा, सड़क, बिजली, पानी, पलायन जैसे मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएगी। कहा कि उत्तराखंड की जनता विकल्प तलाश रही है और उनकी पसंद समाजवादी पार्टी बनती जा रही है जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है उन्होंने कहा कि सपा लगातार संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग सापा पार्टी में शामिल हो रहे हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा तीसरे सबसे बड़े विकल्प के रूप में उभरेगी।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, झारखंडे यादव, कन्हैया गुप्ता, परमहंस मोरिया, उमाशंकर, विपिन यादव, बासुदेव यादव व जगन्नाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments