HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : कुमाऊं में फंसे करीब 12सौ बिहारी श्रमिकों को लेकर...

हल्द्वानी न्यूज : कुमाऊं में फंसे करीब 12सौ बिहारी श्रमिकों को लेकर कल काठगोदाम से निकलेगी श्रमिक स्पेशल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कुमाऊॅ मण्डल के पर्वतीय जनपदों में लाॅकडाउन के कारण फंसे लगभग 1200 बिहार के पंजीकृत श्रमिकों को लेकर एक विशेष ट्रेन 5 जून शुक्रवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बिहार को जायेगी। इस सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा ली गई। उन्होंने बताया कि मण्डल के जनपद बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ के 1156 बिहार के श्रमिकों द्वारा बेतिया तथा मोतीहारी (बिहार) जाने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होने बताया कि जनपद बागेश्वर से 359, चम्पावत से 313 तथा पिथौरागढ जनपद के 484 कुल 1156 बिहार प्रवासी श्रमिकों ने जाने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से बिहार के लिए स्पेशल श्रमिक ट्रेन 5 जून की रात्रि 8 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन काठगोदाम से चलकर बेतिया तथा मोतीहारी (बिहार) में श्रमिको को पहुंचाएगी। इस ट्रेन से केवल वही श्रमिक जा सकेगे जिन्होंने पूर्व में आन लाइन पंजीकरण कराया है।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों से जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद बागेश्वर,पिथौरागढ तथा चम्पावत प्रशासन द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को बसोें के माध्यम से थर्मल स्केनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा जायेगा। इसी प्रकार चम्पावत तथा पिथौरागढ़ के श्रमिकों को बसों के द्वारा राधा स्वामी सत्संग घर रूद्रपुर लाया जायेगा। अल्प विश्राम के बाद इन जिलों के श्रमिक बसों से काठगोदाम स्टेशन पहुचेंगे। इन जनपदों के श्रमिकों की रवानगी भी काठगोदाम स्टेशन से होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों का किराया बिहार सरकार द्वारा रेलवे मंत्रालय को दिया जायेगा। प्रति श्रमिक 455 रूपये किराया बिहार सरकार द्वारा दिया जायेगा। काठगोदाम स्टेशन पर भी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
उन्होने अधिकारियों से कहा कि काठगोदाम स्टेशन पर श्रमिकों को भेजने के लिए तीन गेट बनाये जाएं तथा सभी श्रमिकों का सोशल डिस्टेसिंग का अनुपलान कराते हुये मास्क आदि भी उपलब्ध करायें और खाने की व्यवस्था गौलापार स्टेजिंग एरिया से की जायेगी। चम्पावत तथा पिथौरागढ के श्रमिकों को भोजन रूद्रपुर में दिया जायेगा।
बैठक मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कैलाश टोलिया, संयुक्त निदेशक एटीआई नवनीत पाण्डे,सिटी मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि हिम्मत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments