सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर बूथ समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं से एकजुटता व पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बूथ चलो-गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत नगर निगम अल्मोड़ा के मुरली मनोहर वार्ड में प्रभारी के रूप में त्रिलोचन जोशी ने बूथ समिति बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा एवं भाजपा की चुनावी सफलता पर चर्चा की।
पार्टी के संगठनात्मक विचार और भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि इन 11वर्षों में भारत निरंतर विकास कर रहा है।
इस अवसर पर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया गया और नगर निगम स्तर से समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्र की पार्षद नेहा टम्टा द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पार्षद नेहा टम्टा, पवन लाल साह, अतुल साह, हरीश नेगी, विनोद गिरी गोस्वामी, राहुल टम्टा, सूरज टम्टा, करन टम्टा, तारा चन्द्र, शीतल टम्टा, जीवन्ती देवी, शैलेन्द्र टम्टा, अनुज सार्की, सुमित टम्टा, गीता टम्टा, निशा टम्टा, पूजा टम्टा, रमेश लाल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पवन लाल साह एवं संचालन पीयूष कुमार ने किया।