HomeBreaking Newsसरकार, संगठन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता :...

सरकार, संगठन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : सरिता आर्य

ADVERTISEMENTS

✒️ गरमपानी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक, नए पदाधिकारी सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। महिला सभागार गरमपानी में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विधायक सरिता आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से पूर्ण मनोयोग से सरकार, संगठन और आम जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाइ पढ़ाया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य, मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, मंडल प्रभारी कुंदन चीलवाल, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल ने आगामी कार्यक्रमों को संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक करने वाली कार्यकारिणी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव व पंचायती चुनाव के लिए शक्ति केंद्रों व बूथों का गठन कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के लिए कहा गया। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की विशेष योजना बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के महत्व, G 20 की अध्यक्षता पर सरकार की उपलब्धि और जोशीमठ आपदा पर सरकार की रणनीति और कार्यवध्ता, सरल ऐप के उपयोग, नकल विरोधी अध्यादेश और राजनीतिक प्रस्ताव, बजट के विषय में जानकारी दी गई। विधायक सरिता आर्य द्वारा सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से पूर्ण मनोयोग से सरकार और संगठन के बारे में आम जनता तक बात रखने की अपील की। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने को कहा।

मुख्य वक्ता गजराज बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बनाकर एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आह्वान किया। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए तमाम विकास कार्यों और आम जनता के कार्यों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लेने के लिए कहा।बिष्ट ने मन की बात कार्यक्रम के विषय में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश की छवि व केंद्र सरकार की दिशा आ जाती है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अब आप कार्यकर्ता नहीं रहे। आपको पार्टी का पदाधिकारी बनाया गया है इसलिए सभी को गंभीरता बरतनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट तथा संचालन महामंत्री भगवत सिंह व राकेश कपिल ने किया। इस मौके पर मंडल गरमपानी की नवगठित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंडल मंत्री, मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी और समस्त मोर्चों के नव मनोनित मंडल मोर्चा अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कार्यसमिति में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments