HomeUttarakhandAlmoraयहां वनाग्नि में धधक रहे जंगल, हर तरफ उठ रहा धुएं का...

यहां वनाग्नि में धधक रहे जंगल, हर तरफ उठ रहा धुएं का गुबार

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी। अल्मोड़ा व नैनीताल के सीमावर्ती जंगल वनाग्नि में धधक रहे हैं। ढटवाल गांव व सैंज के जंगलों में सुबह से ही भीषण आग लगी हुई है। वहीं, भैसवाडा़ फार्म व उसके आस-पास के जंगलों में भी धुंए का गुबार उठता दिख रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि फायर सीजन के प्रारम्भ होने के साथ ही जंगलों में आग लगने लगी है। हर तरफ धुएं का गुबार उठता साफ दिखाई दे रहा है। देर शाम जंगलों की आग भय पैदा कर रही है। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो यह रिहायशी इलाके की तरफ भी फैल सकती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सच्चाई तो यह है कि वन महकमा भी आग को बुझाने में पूरी तरह उदासीनता बरत रहा है। यह आग प्राकृतिक कारणों से लग रही है या किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई जा रही है, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। अलबत्ता इस आग से वन संपदा को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments