HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता—मेहता, कांग्रेस जिला...

Bageshwar News: विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता—मेहता, कांग्रेस जिला प्रभारी ने ली बैठक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी मनोज मेहता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी है। उन्हें एकजुट होकर वर्तमान सरकार की नाकामी लोगों तक पहुंचानी है। कांग्रेस की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराया है। इसके अलावा जनता की समस्याओं पर ध्यान भी देना है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट की आयोजित बैठक में प्रभारी मेहता ने कहा कि यह समय इंटरनेट मीडिया का है और इस पर कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक फोकस करना है। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया का सरल और सुलभ साधन है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी को भी इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दोगुनी मेहनत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान की समस्याओं को नहीं सुन रही है। जिसके कारण जनता भी नाखुश है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, दीपक गढ़िया, प्रकाश कांडपाल, भूपेश ऐठानी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments