HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के लिए कमर कसें और सरकार की...

Someshwar News: कार्यकर्ता चुनावी तैयारी के लिए कमर कसें और सरकार की नीतियां हर घर हर जन तक पहुंचाएं—चुफाल, कैबिनेट मंत्री ने भाजपा ताकुला मंडल कार्यसमिति की बैठक में किया आह्वान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
अपने तय कार्यक्रम के तहत कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री शुक्रवार को क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने भाजपा के ताकुला मंडल कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कस कर जुटने का आह्वान किया और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बैठक में मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का समावेश है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर काम किया है। उन्होंने कहा कि अब सभी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का काम करें। इससे पहले मंत्री समेत पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला व मंडल प्रभारी पूनम पालीवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। मंत्री के बैठक में पहुंचने पर ताकुला मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत व लगन की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी तरह कार्य करने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी पूनम पालीवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है। साथ ही समाज में हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है, इसे आगे जारी रखना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, मंडल महामंत्री जगदीश डंगवाल, मदन सिंह बिष्ट, दीवान राम, सोहन कुमार, हेमंत कुमार, देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह बिष्ट, निखिल सिंह बिष्ट, दीवान सिंह कार्की, पुष्पा नगरकोटी, तारा नगरकोटी, दीपा बिष्ट, नीमा बिष्ट, रीता भाकुनी, बसंती देवी, राजेंद्र सिंह भाकुनी, राजू नेगी, योगेश चंद्र, हेमचंद्र, नारायण राम टम्टा, चंदन भोज, संजय भोज, गजराज नारायण सिंह, देवेंद्र भंडारी, कृष्ण कुमार, राहुल भाकुनी, दीपक भाकुनी, आशीष भाकुनी, योगेश बिष्ट, कृष्ण कुमार, रमेश सिंह नेगी, अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments