HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बेटियों के सर्वांगीण विकास को गंभीरता से कार्य करें— आशीष

बागेश्वर: बेटियों के सर्वांगीण विकास को गंभीरता से कार्य करें— आशीष

✍️ जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए निर्देश

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संबंधित विभाग बालिकाओं के विकास के लिए कार्य करें। ‘बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बालिकाओं को तीन माह का इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराने के निर्देश दिए। आकांक्षी विकास खंड कपकोट में बालिकाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक भ्रमण कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग एनीमिया जांच, पीसीपीएनडीटी पर कार्यशाला आयोजित करने, क्रीडा विभाग खेलों में भागीदारी बढ़ाएगा। जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, बालिकाओं के लिए साइकिल रैली कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. अनुपमा ह्यांकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजूलता यादव आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments