HomeUttarakhandAlmoraराष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड व यूपी के शटलरों की जोड़ी ने जीता...

राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखंड व यूपी के शटलरों की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

योनेक्स-सनराइज 35वीं सब जूनियर (अंडर-13) राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप बलांगीर, ओडिशा 2023 में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदेश के शौर्य सिंह राणा और उत्तर प्रदेश के आर्यन भट्ट ने योनेक्स-सनराइज 35वीं सब जूनियर (अंडर-13) राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक युगल वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि शौर्य सिंह राणा और आर्यन भट्ट की जोड़ी को सेमी फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के ईश्वर साई और पुष्कर साई की जोड़ी से 21-16/21-13 हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में शौर्य और आर्यन की जोड़ी ने असम के अंचित दास और दक्ष बरुआ को 22-20,21-16 से हराया। उत्तराखण्ड टीम के साथ कोच के रूप में विनीता पवार व बलजीत सिंह थे।

शौर्य के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखण्ड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने शौर्य सिंह राणा और उनके कोच को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments