HomeUttarakhandAlmoraमहिलाओं ने सीखा पापड़, आचार, मसाला पाउडर बनाना, प्रशिक्षण का समापन

महिलाओं ने सीखा पापड़, आचार, मसाला पाउडर बनाना, प्रशिक्षण का समापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

SBI RSETI — भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हवालबाग, अल्मोड़ा, विकास खंड धौलादेवी द्वारा TRC जागेश्वर मे प्रायोजित दस दिवसीय पापड़ अचार एवं मसाला पाउडर बनाने का चल रहे प्रशिक्षण का समापन हो गया है।

इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी धौलादेवी बसंत बल्लभ पाण्डे, संस्थान के निदेशक एचआर भारद्वाज द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ गत 11 अप्रैल, 2022 को हुआ था। इस दौरान प्रतिभागियों को जैम, जूस, अचार एवं पापड़ बनाना सिखाया गया। साथ स्वरोजगार प्रारम्भ करने के तरीके भी बनाये गये।

यह भी पढ़ें — इससे बढ़िया क्या ! महिलाएं बना रहीं स्थानीय उत्पाद, सीख रहीं मार्केटिंग के गुर

प्रशिक्षण के सामान्य उद्यमिता के मूल्य निर्धारण, बाजार प्रबन्धन विकास के अन्तर्गत आदि विषय भी सिखाये गये। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों से स्वरोजगार प्रारम्भ करने का आह्वान किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया गया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर NRLM परियोजना से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी एवं आरसेटी फैकल्टी हरीश सती भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन के फैकल्टी राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम सहयोग दयाल फर्तयाल, पीयूष साह, मीना देवी, कविता भट्ट आदि द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments