उत्तराखंड में उपचुनाव पर सस्पेंस खत्म, मुख्यमंत्री धामी को पसंद आई चंपावत सीट

0

देहरादून। उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है, गुरुवार को चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे।


ADVERTISEMENTS

चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर अपना त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

खटीमा से चुनाव हार गए थे पुष्कर सिंह धामी CM Pushkar Singh Dhami
गौरतलब है कि, विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6579 वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को मात दी थी। बता दें कि भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन भाजपा ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाई थी। चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें मिली और कांग्रेस 19 पर ही सिमट गई थी। विधानसभा खटीमा में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 41598 वोट और काग्रेंस के भुवन चंद्र कापड़ी को 48177 वोट मिले थे। जिसके बाद भाजपा नेतृत्व ने धामी को दोबारा मुख्यमंत्री पद सौंप दिया। ऐसे में अब उन्‍हें छह माह के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना है।

सीट छोड़ने की पेशकश
विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद सबसे पहले चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी। जिसके बाद एक निर्दलीय और विपक्ष के एक विधायक समेत करीब आधा दर्जन विधायकों ने धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी। तमाम विकल्पों पर विचार के बाद धामी ने चंपावत सीट को चुना।

विधायक गहतोड़ी क्या बोले… Champawat MLA Kailash Gahatodi resigns
विधायक गहतोड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जब उनके क्षेत्र से विधायक होंगे तो पूरे चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है, बस उनके क्षेत्र का विकास होना चाहिए।

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : भाजपा के इस विधायक ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने जारी किया परीक्षा और साक्षात्कार का कैलेंडर

हल्द्वानी : LKG के छात्र तेजस तिवारी ने जीता C3 चैस कप में यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1