Almora News : नृसिंहबाड़ी के वर्मा परिसर में महिला होल्यारों ने बिखेरे फाग के रंग, उम्दा होली गीत—नृत्य—स्वांग की प्रस्तुतियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ानृसिंह कल्याण समिति के तत्वाधान में यहां नृसिंहबाड़ी स्थित वर्मा परिसर में सर्व धर्म महिला होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नृसिंह कल्याण समिति के तत्वाधान में यहां नृसिंहबाड़ी स्थित वर्मा परिसर में सर्व धर्म महिला होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारंपरिक होली की वेशभूषा में आई महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होलियों का मनमोहक गायन किया। होली गायन में विशिष्ट कुमाउनी संस्कृति की छटा देखने को मिली। महिला होल्यारों ने कई शानदार होली गीतों की प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है प्रतिवर्ष समिति द्वारा समाज में एकरूपता व सौहार्द विकसित करने के लिए सर्व धर्म महिला होलिकोत्सव के आयोजन की परंपरा रही है। जिसे इस वर्ष भी जारी रखा गया। होली गायन में गंगा वर्मा, चंद्रा अधिकारी, कंचना वर्मा, रमा वर्मा, मीना वर्मा, विनीता वर्मा, रेनू पाण्डे, ज्योति पंत, तारा वर्मा, भावना वर्मा, रश्मि वर्मा, हेमा जोशी, बबीता बिष्ट, योगिता वर्मा, आनंदी वर्मा, ममता बिष्ट, दीपा कोरंगा, अनीता नायक, चंद्रकला बिष्ट, पूनम नायक, कंचन साह, नीतू, किरन आदि ने शिकरत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *