HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ में लटकी मिली महिला की लाश, पीठ पर...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पेड़ में लटकी मिली महिला की लाश, पीठ पर था मृत मासूम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चमोली

चमोली जनपद के सरपाणी गांव, विकासखंड नंदा नगर से एक हृदय विदारक घटना प्रकाश में आई है। यहां जंगल में एक महिला की लाश पेड़ पर लटकी थी, वहीं मृतका की पीठ पर उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत अवस्था में मिला। सम्भावना यही है कि बच्चे को मार महिला ने भी फांसी लगा आत्महत्या की है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपाणी ग्राम निवासी सुखबीर ला की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा बच्चे को लेकर जंगल गई थी। जब वह शाम ढलने तक वापस नहीं आई तो उसकी ढूंढ—खोज शुरू हुई। इस दौरान गांव वालों ने पास के जंगल में ही उसका शव पेड़ पर लटका देखा। साथ ही उसकी पीठ पर उसका 14 माह का मासूम बच्चा भी मृत अवस्था में था।

सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments