Big Breaking Haldwani : महिलाओं की खरीद—फरोख्त का सनसनीखेज मामला, 40 हजार रुपये में बेच दी महिला, मामले में पति—पत्नी गिरफ्तार

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
यहां पहाड़ की गरीब, असहाय व विधवा ​महिलाओं की खरीद—फरोख्त का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला तब खुला, जब एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इस महिला को 40 हजार रुपये में हरियाणा की एक पार्टी को बेच दिया गया था। मामले में पुलिस ने ​अपराध में शामिल पति—पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
23 मार्च 2021 को एक वादिनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि राकेश पुत्र दुर्गा राम, निवासी नथवाखान, नैनीताल हाल निवासी ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी (पीड़िता) की शादी के नाम पर खरीद—फरोख्त की और वादिनी को हरियाणा की पार्टी को 40,000 रुपए में बेच दिया। पुलिस ने मामले पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में महिला उप निरीक्षक लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से राकेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपराध में सहभागी बनी राकेश की पत्नी मोहिनी उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि राजस्थान व हरियाणा के रहने वाले पुरूषों के विवाह करने के उददेश्य से पहाड़ की गरीब, असहाय, विधवा महिलाओं की खरीद—फरोख्त की जाती है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS