HomeBreaking Newsउत्तराखंड : बंद पड़े मकान में महिला से दुष्कर्म, आरोपी अली रजा...

उत्तराखंड : बंद पड़े मकान में महिला से दुष्कर्म, आरोपी अली रजा गिरफ्तार

✒️ महिला को प्लॉट दिखाने के बहाने लाया था

काशीपुर में किराये के आवास में रहने वाली महिला का सपना अपना मकान खरीदने का था। इसके लिए वह काफी समय से बिकाऊ मकान व प्लॉट की तलाश कर रही थी। इस बीच एक व्यक्ति ने खुद को प्रोपर्टी डीलर बताया और प्लॉट दिखाने के बहाने उसे एक खाली मकान में ले आया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गत दिनों पुलिस के पास पहुंची थी। महिला ने दी गई तहरीर में बताया था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। तहरीर के अनुसार इस्लाम नगर निवासी अली रजा पुत्र मुन्ने ने उसे फोन किया था। जिसमें उसने कहा था कि ग्राम बसई में एक प्लॉट व मकान बिकाऊ है। उसने अपना परिचय प्रापर्टी डीलर के रूप में कराया था इसलिए महिला उसके झांसे में आ गई।

महिला का कहना है कि वह गत बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बसई गांव पहुंची। वहां अली रजा उसे इस्लाम नगर में स्थित एक खाली मकान में बहाने से ले गया। उसने बताया कि मकान व प्लॉट बिकाऊ है और वह उसे अच्छे से देख ले। जब वह अली रजा के साथ कमरे में दाखिल हुई तो उसने भीतर से दरवाज बंद कर दिया। इसके बाद उसने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीडिता की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पर धारा 376 व 506 आईपीसी लगाई गई। जिसके बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी अली रजा को हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्तयाल, भूमिका पांडे, एसआई राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार, नरेश चौहान आदि शामिल रहे।

शराब के नशे में कुल्हाड़ी के वार से कर दी दोस्त की हत्या

किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments