HomeBreaking NewsCrime News : यहां महिला अधिकारी ने SDM पर लगाये गंदी हरकत...

Crime News : यहां महिला अधिकारी ने SDM पर लगाये गंदी हरकत करने के आरोप, “अश्लील मैसेज भेजे, गलत तरीके से किया टच, देर रात कमरे में आने को बोला”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

मध्य प्रदेश के देवास से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां एक महिला अफसर ने क्षेत्र के एसडीएम पर उनके साथ गंदी हरकतें करने के आरोप लगाया हैं। बाकायदा इस महिला अफसर ने प्रेस वार्ता बुलाकार मीडिया के सामने सारे आरोपों का खुलासा किया है।

बता दें कि फूड इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत प्रियंका अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि कि विगत पांच—छह महीने से एसडीएम उनके पीछे पड़े हुए हैं। वह उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव कायम करने में लगे हैं।

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

इसके लिए वह उन्हें कभी अश्लील मैसेज भेजते हैं तो कभी केबिन में बुलाकर गंदे तरीके से टच करते हैं। आरोप लगाया कि एसडीएम उन्हें बिना किसी खास कारण दिन में कई बार केबिन में भी बुलाते हैं।

इनके द्वारा देर रात उन्हें रूप में आने के लिए कहा जाता है। फूड इंस्पेक्टर प्रियंका ने कहा कि रविवार को वह अपने स्टाफ ऑफिस में बैठी थी, तभी एसडीएम आए और उन्हें आफिस बुलाया।

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल का आरोप है कि पिछले 5-6 महीने से एसडीएम उन्हें उसी तरह से परेशान कर रहे हैं, कभी अश्लील मैसेज भेजते हैं तो कभी केबिन में बुलाकर गंदे तरीके से छूते हैं। बार-बार केबिन में भी बुलाते हैं। एसडीएम रात में 11 व 12 बजे रूम पर आने के लिए दबाव बनाते हैं। प्रियंका ने कहा कि रविवार को मैं व मेरा स्टाफ ऑफिस में बैठे थे, तभी एसडीएम आए थे। यहां से जाने के बाद उन्होंने मुझे कॉल करके बोला ऑफिस आओ।

दु:खद हादसा : थाने की छत में गये एसआई राहुल सिंह और खुद को गोली मार दे दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

जब वह उनके पास गई तो उन्होंने बहुत ही गंदे तरीके से टच किया, जो कैमरे की रिकार्डिंग में है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सोमवार रात एसडीएम ने उन्हें 11 बजे मैसेज किया कि वह उनके रूम पर आ रहे हैं। जिससे वह बहुत डर गई और अपने पति को कॉल किया। वे इंदौर से निकले और रात 3 बजे पहुंच गये।

प्रेस वार्ता में प्रियंका ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने पति के साथ देवास गई और कलेक्टर से मामले की शिकायत की। कलेक्टर को सबूत उपलब्ध करा दिए हैं। लेकिन एसडीएम ने सीसीटीवी का डेटा डिलीट करा दिया है।

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

इधर इस मामले में कलेक्टर ने एसडीएम को पद से हटाने के बाद जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह संपूर्ण मामला देवास के खातेगांव का है। यहां खातेगांव की महिला फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने एसडीएम संतोष तिवारी के खिलाफ यह सब गंभीर आरोप लगाये हैं।
एसडीएम ने नाकारे सारे आरोप

इधर एसडीएम लगाये गये सभी आरोपों से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह इस तरह की हरकत करते तो दफ्तर में तो अन्य महिलाएं भी हैं, लेकिन आज तक कुछ ऐसा नही हुआ।

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

जय हो : दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेल बनने की ओर अग्रसर है भारतीय रेल ! जरूर जानिये, क्या उठाये जा रहे हैं बड़े कदम…

Crime News : यहां महिला अधिकारी ने SDM पर लगाये गंदी हरकत करने आरोप, “अश्लील मैसेज भेजे, गलत तरीके से किया टच, देर रात कमरे में आने को बोला”

उत्तराखंड : कोरोना कर्फ्यू के बाद पहली बार काठगोदाम डिपो की हुई 01 लाख 10 हजार की कमाई, बधाई दें या अफसोस जतायें !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments