हृदयविदारक : मासूम को गोद में उठाये उफनाई नहर में कूदी महिला, दोनों की मौत

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सवा साल के बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगा अपनी…

Bhawali: One person died after falling into a ditch

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने सवा साल के बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगा अपनी जान दे दी। करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आज रविवार को एक महिला ने अपने सवा साल के मासूम बच्चे को गोद में उठा गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर बहादराबाद थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। करीब ढ़ाई घंटे बार पुलिस ने गहरे पानी से महिला व बच्चे का शव बरामद कर लिया।

मृतका की पहचान ब्रह्मपुर निवासी निशा 26 साल पत्नी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। उनका विवाह वर्ष 2015 में हुआ था। आज पति से विवाद के बाद वह अचानक घर से निकल गई और यह कदम उठा लिया। रेगुलेटर पुल पर कई लोगों की नजरों के सामने महिला ने छलांग लगाई थी। जिसके बाद काफी हल्ला मच गया था। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शव पथरी पावर हाउस के पास से बरामद किये गये हैं। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *