HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bageshwar Breaking: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनोें के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं।

मामला जिले के काफलीगैर तहसील के तरमोली गांव का है। इस गांव की निवासी 24 वर्षीय पूजा पत्नी मनोज को परिजन सोमवार की सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक का सेवन किया था। डाक्टरों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार कोतवाल डीआर वर्मा दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments