सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत डोलपोखर, शीतलाखेत निवासी एक महिला विगत सात दिन से संदिग्ध रूप से लापता है। महिला की गुमशुदगी परिजनों की ओर से पटवारी क्षेत्र में दर्ज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोलपोखर निवासी महिला गीता बिष्ट पत्नी आनंद सिंह बिष्ट अस्वस्थ चल रही थी। वह गत 30 नवंबर, 2020 को घर से रानीखेत अस्पताल स्वास्थ्य जांच के लिए गई थी, तब से घर नही लौटी है। काफी खोजबीन के बावजूद जब वह नही मिली तो परिजनों की ओर से पटवारी क्षेत्र शीतलाखेत में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इधर इस आशय का प्रार्थना पत्र एसडीएम सदर अल्मोड़ा को भी प्रेषित किया गया है। आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि यदि किसी को भी उक्त महिला दिखाई दे तो वह 8394848160, 8006738965 अथवा 8285350102 मोबाइल नंबरों में संपर्क कर सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।