HomeBreaking News103 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ महिला गिरफ्तार

103 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ महिला गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 सट्टे की खाईबाड़ी में 01 गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर। लालकुआं में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा एक महिला को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 103 पाउच कच्ची शराब ‘खाम’ के बरामद हुए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस गीता देवी पत्नी पप्पू निवासी वार्ड नंबर 2 नई बस्ती लालकुआं नैनीताल को उसके घर से 103 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल आनंद पूरी, जितेंद्र बिष्ट व गीता कम्बोज शामिल रहे।

सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक लालकुआं डीसी फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा फैजल पुत्र असलम निवासी संजय नगर बजरी कंपनी लालकुंआ नैनीताल को भगवती मंदिर स्थित उसकी दुकान से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

उसके पास से सट्टे के 5200 रुपय मय सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल रहे।

वहीं एक अन्य मामले में न्यायालय हल्द्वानी द्वारा जारी फौजदारी वाद धारा- 138 NI Act से संबंधित वारंटी जीवन चंद्र पुत्र मोतीराम निवासी तुलारामपुर हल्दूचौड़ लालकुआं को हल्दूचौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई वंदना चौहान, प्रेम बल्लभ जोशीव देव प्रकाश शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments