HomeUttarakhandAlmoraसीएनई की मदद से महिला को वापस मिला गुम हुआ पर्स, जताया...

सीएनई की मदद से महिला को वापस मिला गुम हुआ पर्स, जताया आभार

ADVERTISEMENTS

हेमा जोशी ने दिया ईमानदारी का परिचय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां शैल क्षेत्र में महिला का गुम हुआ पर्स उन्हें वापस मिल गया है। सीएनई में ख़बर प्रकाशित होने के महज एक घंटे के भीतर पर्स संबंधित महिला ने प्राप्तकर्ता से संपर्क कर लिया। जिसके बाद यह पर्स महिला के पति के सुपुर्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस शुक्रवार को ग्राम शैल, एनटीडी निवासी हेमा जोशी को मार्ग में एक लेडीज पर्स पड़ा मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय दिखाते हुए गुम हुए पर्स के संबंध में ढूंढ—खोज प्रारम्भ की। इस हेतु सीएनई से भी संपर्क किया गया। गुम हुए पर्स में संबंधित महिला के आवश्यक कागजात व करीब 3600 रूपये नगद थे। जिसके वास्तविक हकदार की खोज हेतु सीएनई में सूचना प्रसारित की गई। ख़बर प्रकाशित होने के एक घंटे के भीतर ही संबंधित महिला के पति ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और पर्स प्राप्त कर लिया। पर्स प्राप्त करने पर दंपत्ति ने इसके लिए सीएनई और हेमा जोशी पत्नी मदन मोहन जोशी का आभार जताया है।

जरूरी सूचना, अल्मोड़ा : सड़क पर मिला है लेडीज पर्स, वास्तविक हकदार करें संपर्क

पर्स लेने श्रीमती हेमा जोशी के आवास में पहुंचे गधोली निवासी खड़क सिंह ने बताया कि गत दिवस वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ स्कूटर से गधोली वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी पत्नी का पर्स बच्चे के हाथ से कहीं गिर गया। काफी ढूंढ—खोज के बावजूद पर्स जब नहीं मिला तो वह लोग बहुत परेशान हो गये। आज सीएनई में ख़बर प्रकाशित होने के बाद उन्हें पर्स के संबंध में जानकारी मिल पाई, जिसके बाद उन्हें बहुत सुखद अहसास हो रहा है। उन्होंने सड़क पर गिरे पर्स को उनको सुरक्षित देने पर हेमा जोशी का भी आभार जताया।

सीएनई में पूर्व प्रकाशित संबंधित ख़बर —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments