HomeUttarakhandNainitalबिंन्दुखत्ता में वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

बिंन्दुखत्ता में वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

लालकुआं | आज गुरुवार को गोला रेंज, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी द्वारा सिद्धांत सरस्वती एकेडमी, संजयनगर गोला गेट बिंन्दुखत्ता में वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण के विषय में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद गोपाल सिंह बिष्ट ने स्कूली विद्यार्थियों को वन्य जीव संरक्षण एवं उनके बचाव के विषय में विस्तार से बताया तथा स्कूल प्रबंधक, रमेश राठौर एवं प्रधानाचार्या सीता सिंह ने वन व वन जीव के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया।

निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष दसौनी कक्षा 7 प्रथम स्थान, गौरव कोश्यारी कक्षा 7 द्वितीय स्थान, कार्तिक गोस्वामी कक्षा 8 तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि आनंद गोपाल सिंह बिष्ट ने पारितोषिक वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भूपाल सिंह जीना वन दरोगा, पान सिंह मेहता वन दरोगा, नीरज सिंह रावत, बीट अधिकारी, कु. नीतू, वन बीट अधिकारी एवं अध्यापक एवं लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ऊधम सिंह नगर में जिला उद्योग केंद्र के CAO ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments