HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: जंगली सुअर ने बोला हमला, ग्रामीण गंभीर घायल

Bageshwar Breaking: जंगली सुअर ने बोला हमला, ग्रामीण गंभीर घायल

ADVERTISEMENTS

—जंगल में बकरी चराने गया था अधेड़ कुशाल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

विकासखंड बागेश्वर के ढूंगागांव में एक किसान पर जंगली सुअर ने हमला
करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के ग्रामीणों ने हो—हल्ला मचाया, तब जाकर सुअर भागा। घायल को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार ढूंगा निवासी 52 वर्षीय कुशाल सिंह पुत्र नर सिंह रविवार की दोपहर पास में बकरी चराने गया था तभी जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पैर व पेट में गंभीर चोट आई हैं। सुअर का हमला होते ही वह बेहोश हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब सुअर को हमला करता देखा तो उन्होंने शोर मचाया जिस पर सुअर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तथा घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। माल्ता के ग्राम प्रधान गणेश रावत ने बताया कि सुअरों का लंबे समय से आतंक बना हुआ है परंतु अब तक वन विभाग ने शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने घायल को मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

आज अल्मोड़ा में जानिए कोरोना का हाल, ख़बर के इस लिंक को करें क्लिक

दु:खद — प​त्रकार कांडपाल को मातृ शोक

अल्मोड़ा न्यूज : चैंपियनशिप में बागेश्वर ने जमाई धाक

अल्मोड़ा : महाशिवरात्रि की तैयारी में सजा बेतालेश्वर मंदिर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments