HomeBreaking Newsपत्नी ने WhatsApp पर लगाया ऐसा status कि पति के उड़ गए...

पत्नी ने WhatsApp पर लगाया ऐसा status कि पति के उड़ गए होश !

ADVERTISEMENTS

CNE DESK पहले तो शादी के बाद बिना कारण पति से झगड़ा शुरू कर दिया। फिर मायके चली गई। इससे भी जी न भरा तो दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। हद तो तब हो गई जब इस झगड़ालू पत्नी ने अपने पति को मरवाने के लिए ऑनलाइन सुपारी दे डाली। इसके लिए उसने अपने WhatsApp status पर लिखा कि जो भी उसके पति को मारेगा, उसे वह 50 हजार रुपये देगी।

यह मामला यूपी के आगरा का है। जहां एक झगड़ालू पत्नी ने अपने वॉट्सएप स्टेटस के जरिए पति को मारने के लिए सुपारी दे दी। उसने स्टेटस पर लिखा, मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आगरा के बाह थाना इलाके में एक युवक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि गत 09 जुलाई 2022 को उसकी शादी मध्य प्रदेश के भिंड जिले की एक युवती से हुई थी। विवाह के बाद से ही पत्नी उससे बिना बात झगड़ने लग गई। उसी साल दिसंबर में अपने भिंड स्थित मायके चली गई।

जिसके बाद पत्नी ने भिंड की अदालत में ही उसके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए और भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया। जिस कारण उसे हर तारीख पर भिंड जाना पड़ता था। जहां एक ओर पत्नी ने वाद दायर किया है वहीं ससुराल वाले भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

WhatsApp पर लगाया ऐसा स्टेटस कि डर गया पति

युवक ने बताया कि बीते दिवस तो हद ही हो गई। उसकी पत्नी ने अपने वॉट्सएप स्टेटस पर पति को मारने के लिए सुपारी दे डाली। पत्नी ने स्टेटस पर लिखा, मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है और पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

पत्नी का दोस्त भी धमका रहा

दर्ज शिकायत में यह भी बताया है कि उसकी पत्नी के अपने मायके में एक लड़के से नाजायज संबंध हैं। वह लड़का उसके गांव में किराए पर मकान में रहता है। पत्नी के प्रेमी ने भी उसे कुछ दिनों पूर्व मोबाइल पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी थी।

इधर प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि युवक की शिकातय पर धमकी देने और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments