HomeBreaking Newsप्रदीप ने हंसिका को क्यों मारा ! लिव इन पार्टनर हत्याकांड का...

प्रदीप ने हंसिका को क्यों मारा ! लिव इन पार्टनर हत्याकांड का खुलासा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार। 2021 से जो लड़की उसके साथ लिव इन रिेलेशनशिप में रहती थी, उसकी प्रदीप ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की तत्परता से आरोपी की बहुत जल्द गिरफ्तारी भी हो गई। पुलिस पूछताछ में उसने सब सच उगल दिया है। जिससे इस बहुचर्चित लिव इन पार्टनर हत्याकांड का खुलासा हो गया है।

लिव इन पार्टनर हत्याकांड का खुलासा
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लिव इन पार्टनर हत्याकांड : ज्ञात रहे कि, सोमवार 7 जुलाई को हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में सनसनीखेज वारदात हो गई थी। दोपहर बाद सिरफिरे आशिक ने सरेराह चौराहे पर युवती पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आरोपी की पहचान प्रदीप तथा मृतका की हंसिका के रूप में हुई थी। दोनों प्रेमी—प्रेमिका थे और कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इसमें खास बात यह थी कि मृतका के अपने जिस लिव इन पार्टनर प्रदीप से करीब 11 सालों से प्रेम संबंध थे। उसी ने सरेराह गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

अस्पताल ले गए थे, पर तब तक हो गई थी देर

पुलिस का कहना है कि गत 7 जुलाई को उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक ने नवोदय नगर में एक युवती पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है। सूचना मिलते ही थाना सिड़कुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। लहूलुहान हालत में पड़ी युवती को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

बता दें कि गत सोमवार को जिस युवती की हत्या हुई उसका नाम हंसिका यादव 22 साल था। इस संबंध में हंसिका के भाई वरुण यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी युवक प्रदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद और मिली जानकारियों के आधार पर संभावित स्थलों में तलाशी लेते हुए पुलिस टीम ने हत्यारोपी प्रेमी को दबोच लिया।

प्रदीप—हंसिका का था बचपन का प्यार

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी प्रदीप, हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वो हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता है। प्रदीप के ही पड़ोस की रहने वाली स्कूल टाइम की प्रेमिका अपने माता पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2021 में हरिद्वार आकर प्रदीप के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। उसको प्रदीप ने सिडकुल में ही एक कंपनी में नौकरी पर लगाया था। एक साल पहले मृतका का भाई वरुण यादव भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा।

मनमुटाव हुआ तो अलग हो गए प्रदीप और हंसिका

पुलिस जांच में पता चला कि करीब चार साल तक साथ रहने के बाद एक महीने पहले दोनों में दूरी आ गई। आपसी झगड़े और मनमुटाव के कारण हंसिका ने प्रदीप से अलग होकर रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहना शुरू कर दिया। प्रदीप हेतमपुर गांव में हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ रहने लगा।

लिव इन पार्टनर हत्याकांड का खुलासा

तो यह थी झगड़े और हत्या की वजह !

पुलिस ने जब हत्यारोपी लिव इन पार्टनर प्रदीप से गहन व कड़ी पूछताछ की तो उसने सब सच बताया दिया। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि हंसिका के किसी अन्य युवक से मेलजोल और संबंध हो गए थे। यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। उसने हंसिका को समझा का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अतएव सोमवार 7 जुलाई को उसने पूरी प्लानिंग के साथ हंसिका को नवोदय नगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। इससे पूर्व उसने रोशनाबाद की दुकान से चाकू खरीद लिया। बातचीत के बाद हंसिका के साथ रहने से इनकार करने पर नाराज प्रदीप ने जेब से चाकू निकाला और हंसिका का गला रेत दिया। फिर वह मौके से फरार हो गया। उसने कहा कि बेवफाई के चलते उसने अपने बचपन के प्यार की हत्या कर डाली।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments