बाबा का बवाल : ठग साधु को सीएम धामी से किसने मिलवाया ! जांच शुरू, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

0

सीएनई रिपोर्टर


ADVERTISEMENTS

देहरादून। हाल में एक स्वर्णकार की पत्नी से 9 लाख के जेवरातों की ठगी के मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व से ही आपराधिक रिकार्ड वाले ठग साधु को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलवाने वाला कौन था, इसकी जांच शुरू हो गई है।

ज्ञात रहे कि सीएम ने इस ठक बवाली बाबा की पुस्तक का विमोचन किया था, लेकिन ​इसकी गिरफ्तारी के बाद से सीएम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य सचिव ने इस मामले जांच के आदेश जारी कर दिये हैं। माना जा रहा है कि जो भी अधिकारी इस बाबा को सीएम कार्यालय तक लाया उस पर गाज जरूर गिरेगी।

ज्ञात रहे कि ऋषिकेश पुलिस ने बीते दिनों एक ठग साधु की गिरफ्तारी की। जिसने एक नामी स्वर्णकार की पत्नी को इलाज के नाम पर ठगा था। पुलिस को मालूम चला कि इस पर पूर्व से ही पानीपत के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

सबसे ज्यादा हड़कंप जिस बात पर मचा वह यह थी कि इस बाबा की कुछ दिन पूर्व एक पुस्तक विमोचन समारोह में सीएम के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। जिसमें सीएम व अन्य लोग इसकी किसी पुस्तक का विमोचन करते दिख रहे हैं।

Haldwani : गर्भवती महिला को ला रही एंबुलेंस काठगोदाम-हेड़ाखान मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने अब मामले की जांच के आदेश जारी कर दिये हैं। अब सुरक्षा के लिहाज से बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले बीजापुर गेस्ट हाउस तक पहुंचने और मुख्यमंत्री के हाथों पुस्तक का विमोचन कराने वाले इस ठग के भक्तों पर गाज गिरनी तय है। सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में एक महिला आईपीएस का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस इस मामले में गोपनीय जांच भी कर रही है। एसीएस सीएम आनंद वर्द्धन ने इसकी पुष्टि की है।

Haldwani Breaking : देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर कैसे ये बाबा बीजापुर गेस्ट हाउस तक पंहुचा। इसमें किन लोगों की भूमिका थी। बीजापुर गेस्ट हाउस जैसे वीवीआईपी स्थल तक पंहुचने के पीछे की इस ठग की मंशा क्या रही होगी। इसका भी शीघ्र खुलासा होगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

GOVT. JOB ALERT : उत्तराखंड में निकली समूह ‘ग’ के 434 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू – जानिए पूरी डिटेल

Top News : आइये करें space travel, शुरू होने जा रही है online booking, टिकट की कीमत सिर्फ 1 करोड़ 90 लाख रूपये ! भारतीय महिला सिरिशा बंडला ने अरबपति रिचर्ड के साथ पूरा किया अंतरिक्ष का सफर

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, नई अधिसूचना जारी

Uttarakhand Breaking- दर्दनाक हादसा : किशोरी से टकराई तेज रफ्तार यूटिलिटी, वाहन चालक व लड़की की मौत

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1