HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: प्राधिकरण हटाओ, मुश्किलों से दो मुक्ति; संघर्ष समिति ने धरना...

अल्मोड़ा न्यूज: प्राधिकरण हटाओ, मुश्किलों से दो मुक्ति; संघर्ष समिति ने धरना दे आवाज की बुलंद; सरकार को जमकर कोसा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ मंगलवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया गया। इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग के पक्ष में नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक यह प्राधिकरण हट नहीं जाता, तब तक लड़ाई जारी रखी जाएगी।
धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के कई दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं और इसके कारण लोगों के सामने के समक्ष कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। यहां तक कि अपने घर की मरम्मत तक लोग नहीं करा पा रहे। वक्ताओं ने सरकार को हठधर्मिता के लिए कोसा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग उठाई जा रही है, मगर सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के नियम पहाड़ के अनुरुप नहीं हैं। वक्ताओं ने सरकार से तत्काल इस प्राधिकरण से जनता को मुक्ति दिलाने की पुरजोर मांग की और कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड लोक वाहिनी के नेता पूरन चंद्र तिवारी व संचालन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया। धरना व सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, अख्तर हुसैन, चंद्रमणि भट्ट, आंनदी वर्मा, महेश चंद्र आर्या, जगदीश चंद्र पांडे, पीएस बोरा, दयाकृष्ण कांडपाल, चंद्रकांत जोशी, राजू गिरी गोस्वामी, परितोष जोशी, कुलदीप सिंह मेर, यशवंत सिंह परिहार, एमसी कांडपाल आदि कई लोगों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments