HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जहां पहले कम वोट पड़े, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने को...

Almora News: जहां पहले कम वोट पड़े, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने को बनेगी विशेष योजना, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश, चुनावी तैयारियों की समीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों/रिटर्निंग आफिसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये तैयारियों की समीक्षा की। ​निर्देश दिए कि उन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई जाए, जहां विगत चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी उपजिलाधिकारी कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ के साथ बैठक कर योजना बनायें। कोविड के कारण जनपद में लौटे प्रवासियों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं को चिन्ह्ति किया जाय और जिन्हें पोस्टल बैलट से मतदान कराना है, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कुल मतदेय स्थलों के 60 प्रतिशत मतदेय स्थल वेबकास्टिंग हेतु चयनित कर जल्द से जल्द निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसरों को मतदेय स्थलों को भौतिक सत्यापन व उसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये। 05 जनवरी, 2022 होने वाली मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से पूर्व मतदाता सूची में त्रुटियों का विवरण तत्काल निर्वाचन कार्यालय भेजने के निर्देश भी दिए, ताकि त्रुटियों का निस्तारण हो सके। विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार के लिए रैली व सभा के लिए स्थान चिन्ह्ति करने व राजनैतिक दलों के माध्यम से उसका प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम व समस्त उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments