HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : 50 हजार रुपये भरा पर्स वापस मिला, तो फूले नहीं...

अल्मोड़ा : 50 हजार रुपये भरा पर्स वापस मिला, तो फूले नहीं समाई महिला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा | यहां एक महिला का 50 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन व कागजातों से भरा पर्स गुम हो गया। जिससे महिला काफी परेशान हो उठी। इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मालगांव जाने वाले मार्ग से पर्स बरामद कर लिया। पर्स खोने से परेशानी में पड़ी महिला को जब मय सामान के पर्स वापस मिला, तो वह फूले नहीं समाई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हुआ यूं कि गत बुधवार को अल्मोड़ा के निकटवर्ती गांव माल निवासी महिला आशा देवी बाजार से घर जा रही थी। इसी दौरान कहीं रास्ते में उसके बैग से पर्स गिर गया। जिसमें 55 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व अन्य जरूरी कागजात थे। जब पर्स बैग में नहीं होने का पता चला, तो काफी तलाशा, मगर कहीं नहीं मिला। इसके बाद महिला ने अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस में इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही शुरू की और आशा देवी द्वारा बताए गए रास्ते में पर्स खोजा और आसपास लोगों से पूछताछ भी की। इन्हीं प्रयासों के चलते सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई और थाना बाजार से माल गांव जाने वाले रास्ते से आशा देवी का खोया पर्स बरामद कर लिया गया।

जिसमें धनराशि व कागजात सुरक्षित मिले। इसे महिला को सौंप दिया गया। नगदी समेत अपना खोया पर्स मिलने से परेशानी आशा देवी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अन्यथा बड़ी चपत लगने की संभावना थी। महिला ने इस सहयोग के लिए पुलिस टीम के सदस्य कांस्टेबल सतीश चंद्र व खुशाल राम का आभार जताया।

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments