HomeUttarakhandAlmoraजब संकट ने दी दस्तक, डायल 112 ने बचाया परिवार

जब संकट ने दी दस्तक, डायल 112 ने बचाया परिवार

पढ़िये पूरी ख़बर

रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार मध्य रात्रि घनघोर जंगल में फंसे परिवार के लिए थाना सल्ट की डायल 112 टीम संकटमोचक बनकर आ पहुंची। कार में फंसे परिवार को, जिनमें महिला व बच्चे भी थे। सभी को पुलिस टीम ने सुरक्षित 16 किमी दूर उनके घर पहुंचाया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि कॉलर विनोद द्वारा डायल 112 में रात्रि 11:30 सूचना दी कि वह परिवार सहित देहरादून से अपने गांव चकरोटी देघाट जा रहे थे। नैल से आगे जंगल में उनकी गाड़ी का टायर फट गया है और स्टेपनी भी पंचर है।उनके साथ महिला व बच्चे भी हैं।

आपातकालीन स्थिति में फंसे परिवार को घर तक पहुंचाया

इस सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में डायल 112 टीम हेड कांस्टेबल सुरेश चंद कांस्टेबल हेमंत मनराल, रविंद्र कंबोज मौके पर पहुंचे। इस बीच घनघोर जंगल में फंसे परिवार को डायल 112 वाहन में बिठाकर सुरक्षित 16 किमी दूर उनके घर चकरोटी तक सकुशल पहुंचाया। संकट के समय पुलिस टीम से मिली मदद से पूरा परिवार खुश था और सहायता के लिये धन्यवाद कहा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments