HomeUttarakhandAlmoraजब तंत्र चुप रहा, तो इंसानियत बोली : रेडक्रॉस और पार्षदों ने...

जब तंत्र चुप रहा, तो इंसानियत बोली : रेडक्रॉस और पार्षदों ने निभाया मानवीय धर्म

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जब आर्थिक रूप से कमजोर एक मरीज को रेडक्रॉस और पार्षदों ने अपने संसाधनों से उसके घर तक पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर-चनौदा क्षेत्र से आए एक मरीज को पेट दर्द की शिकायत के चलते बीते दिन बेस अस्पताल में भर्ती किया गया था। मरीज पहले से ही पैरालिसिस से पीड़ित है और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उपचार के बाद शनिवार को जब उसे डिस्चार्ज किया गया, तो उसकी स्थिति इतनी कमजोर थी कि उसके पास घर लौटने के लिए किराए तक के पैसे नहीं थे। मरीज के साथ उसकी वृद्ध मां भी थीं, जो असहाय होकर अस्पताल प्रांगण में बैठी रहीं।

मामले की सूचना मिलते ही यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन एवं पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद अभिषेक जोशी और मुकेश लटवाल अस्पताल पहुँचे। उन्होंने तुरंत रेडक्रॉस के मनोज सनवाल से संपर्क किया। इसके बाद अपने संसाधनों से वाहन की व्यवस्था की गई और मरीज को सुरक्षित घर भेजा गया।

इस दौरान पार्षद अमित साह, अभिषेक जोशी और मुकेश लटवाल ने स्वयं मरीज को अस्पताल से गाड़ी तक पहुँचाया।

कल्पना करना भी मुश्किल है…

यह घटना जहाँ एक ओर मानवता और सहयोग की मिसाल पेश करती है, वहीं दूसरी ओर यह बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अस्पताल से घर पहुँचाने की कोई ठोस सरकारी व्यवस्था क्यों नहीं है? यदि समय पर रेडक्रॉस और पार्षद आगे नहीं आते तो उस मरीज और उसकी मां की स्थिति कितनी दयनीय हो सकती थी, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments