HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: डीएम विकास भवन के औचक निरीक्षण को धमके, तो मचा हड़कंप

बागेश्वर: डीएम विकास भवन के औचक निरीक्षण को धमके, तो मचा हड़कंप

✍️ गंदगी तथा अभिलेखों के बेतरतीब रखरखाव से चढ़ा पारा, लगाई कड़ी फटकार

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी के निरीक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। विकास भवन में संचालित कई विभागों के कार्यालयों में गन्दगी और पत्रवालियों, अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं​ मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।

जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों में संचालित विभागों को अभिलेखों के रख-रखाव में मिली खामियों पर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सभी कार्यालयों में साफ सफाई का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। विकास भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को समय समय पर चेक करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आलमारी के अंदर किन अभिलेखों और पत्रवालियों को रखा गया है उनका ब्योरा अलमारी के बाहर भी चस्पा किया जाए। ताकि फाइलों को निकालने में भी आसानी होगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अलमारियों के ऊपर रखी गई अव्यवस्थित सामग्रियों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। खराब और निष्प्रयोज्य सामाग्रियों और पत्रवालियों को नियमानुसार विनिष्टिकरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यालय में प्लास्टिक का कतई भी उपयोग नही करने एवं कार्यालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ आरसी तिवारी पीडी शिल्पी पंत,डीडीओ संगीता आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments