HomeBreaking Newsबदहाली : यह कैसा अस्पताल ! न महिला विशेषज्ञ, ना ही कोई...

बदहाली : यह कैसा अस्पताल ! न महिला विशेषज्ञ, ना ही कोई स्टाफ नर्स

ADVERTISEMENTS

📌 एकमात्र नर्स का बिना व्यवस्था कर दिया तबादला

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी/बेतालघाट

नैनीताल जनपद का अति दूरस्त अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट महिला विषय विशेषज्ञ ​चिकित्सक व स्टाफ नर्सों का अभाव झेल रहा है। बदहाली का आलम यह है कि यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को देखने के लिए एक भी स्टाफ नर्स मौजूद नहीं है। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को लेकर सीएमओ नैनीताल को ज्ञापन भेजा है।

दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में आज जन प्रतिनिधियों व समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। जिन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ. रतनदीप सिंह के माध्यम से सीएमओ नैनीताल को एक ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि बेतालघाट का यह स्वास्थ्य केंद्र विषय विशेषज्ञ महिला चिकित्सक व स्टॉफ नर्स के अभाव में बदहाल है। यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने वाला तक कोई नहीं है।

सीएचसी (CHC Betalghat) में एक भी महिला नर्स नहीं है। पूर्व में जो नर्स यहां पर थी, उसका ट्रांसफर हो चुका है। उनकी जगह पर कोई नयी नियुक्ति नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं होती है तो पूरे क्षेत्रवासियों को साथ लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दलीप सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता तारा भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि किशन बुधौडी़, जगदीश नाथ गोस्वामी, हरीश पांडे, मदन गोस्वामी, दिनेश रावत आदि शामिल रहे।

जिलाधिकारी वंदना ने किया दुग्ध अवशीतन केंद्र का औचक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments