HomeUttarakhandBageshwarशराब के नशे में क्या कर बैठे लड़के, Viral Video ने पहुंचा...

शराब के नशे में क्या कर बैठे लड़के, Viral Video ने पहुंचा दिया जेल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। शराब का नशा, चार यार और तमंचे जैसा दिखने वाला लाइटर। तीन दोस्तों को मस्ती सूझी और उन्होंने सड़कों पर कार दौड़ानी शुरू कर दी। इतने में तो सब ठीक था, पर मस्ती—मजाक में इन लड़कों ने तेज आवाज़ में म्यूजिक चला दिया, कार की स्पीड बढ़ाई और तमंचे की तरह दिखने वाला लाइटर खिड़की से बाहर लहराना शुरू कर दिया। यह भारी पड़ गया। इनका वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुंच गया।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेड़ा में सड़क पर एक कार में सवार कुछ युवक तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर रहे हैं। एक युवक कार की खिड़की से हाथ निकालकर तमंचा जैसा कोई वस्तु लहरा रहा है।

वायरल वीडियो पहुंचा पुलिस तक

इस संबंध में वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रकाश में आया। जिस पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

कार सवार युवकों में संदीप पुत्र नरेश शर्मा, निवासी ग्राम चाँदपुर, थाना भगतपुर, मुरादाबाद, उ.प्र.। नीरज शर्मा पुत्र लीलाधर, निवासी उपरोक्त (चालक)। बिट्टू चौधरी पुत्र अजय पाल, निवासी उपरोक्त।नितिन पुत्र सतपाल सिंह, निवासी पैगाफातू, बनियाखेड़ा, चंदौसी, उ.प्र.

खोदा पहाड़ निकली चुहिया

चेकिंग के दौरान कार की सीट कवर में से तमंचा जैसी आकृति वाला एक लाइटर बरामद हुआ। कार चालक नीरज शराब के नशे में पाया गया, तथा अन्य तीनों व्यक्ति भी शराब का सेवन किए हुए थे।

कपड़े उतार कर रहे थे अशोभनीय हरकतें

गाड़ी में अशोभनीय हरकतें की व अपने कपड़े उतारकर शोरगुल मचाया, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी। कार चालक नीरज के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज कर लिया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

युवकों ने मांगी माफी

शेष तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है, सभी द्वारा माफी भी मांगी गई। इधर नैनीताल पुलिस आम जनमानस से अपील करी कि कानून व्यवस्था बनाए रखें। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर फैलाई गई आपत्तिजनक गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments