मौसम अलर्ट : इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, बर्फवारी की सम्भावना

0
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के लगभग सभी मैदानी व पर्वती जनपदों में बारिश अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बृहस्पतिवार 03 व 04 फरवरी शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

मौसम विभाग से जारी ताजा अपटेड के अनुसार आज से 48 घंटों के भीतर पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत व उधम सिंह नगर में हल्की व तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में हल्की और मध्यम बर्फवारी की भी सम्भावना है। News WhatsApp Group Join Click Now

उल्लेखनीय है कि गत दिवस 02 फरवरी को हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत सहित तमाम जनपदों में चटख धूप खिली थी, लेकिन तेज सर्द हवाओं के चलते धूप में भी सर्दी का अहसास हो रहा था। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 03 व 04 फरवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी सम्भावना है।

Haldwani : चार बहनों के इकलौते भाई को वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत – अल्मोड़ा निवासी था युवक

विभाग ने आज 03 फरवरी को नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की सम्भावना जाहिर की है। जिसको लेकर orange alert जारी हुआ है। वहीं नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले में भी गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने का yellow alert जारी किया है। हालांकि उम्मीद जताई है कि 04 फरवरी को हल्की बारिश होगी। अल्मोड़ा में भी कल से कुछ स्थानों पर 48 घंटे के भीतर हल्की व मध्यम बारिश की सम्भावना है। कुल मिलाकर अब पुन: सर्दी का सितम लोगों को देखना पड़ेगा और धूप के दर्शन मुश्किल हैं। आपको बता दें कि आज बृहस्पतिवार 03 फरवरी को अधिकांश पर्वतीय व मैदानी जनपदों में हल्की बारिश शुरू हो चुकी है और सुबह से ही आकाश में घने काले बादल छाये हैं।

हल्द्वानी : जोगेंदर रौतेला और सुमित हृदयेश के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला, 2018 मेयर चुनाव में सुमित दिखा चुके हैं अपना दमदख – पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी : सड़क हादसे में नैनीताल भाजपा के युवा नेता आशीष कटियार की मौत, साथी घायल

ADVERTISEMENTS