HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर/अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री दास के निधन से शोक की लहर

बागेश्वर/अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री दास के निधन से शोक की लहर

कल सरयू तट बागेश्वर में होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर/अल्मोड़ाः कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के असामयिक निधन से जबर्दस्त शोक की लहर फैली है। उनका आज बागेश्वर में निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, तो सभी स्तब्ध रह गए और शोक संवेदनाओं का सिलसिला चल पड़ा। उनका कल यानी गुरुवार को सरयू तट पर अंतिम संस्कार होगा। शोक स्वरूप बागेश्वर जिले में स्थित राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल 2023 यानी कल पूर्वाह्न 11 बजे बागनाथ के सरयू तट पर पुलिस सम्मान के साथ होगा। उन्होंने कहा है कि शोक स्वरूप 27 अप्रैल को जनपद में प्रदेश सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने समाज को अपना जीवन समर्पित करने वाले चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना में कहा है कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने का साहस दे। उन्होंने कहा है कि दास ने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों व आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। जनपद प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को राजनैतिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
अल्मोड़ाः कबीना मंत्री चंदन राम दास के निधन पर भाजपा जिला अल्मोड़ा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। यहां भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा इस दुख की घड़ी में स्व. दास के परिजनों को साहस व धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने शोक संवेदना में कहा है कि स्व. चंदन राम दास ने बेहद ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ हर जाति-धर्म के लोगों के लिए कार्य करते हुए अमित छाप छोड़़ी। उन्होंने कहा कि उनका निधन महज भाजपा ही नहीं बल्कि समूचे समाज की एक अपूरणीय क्षति है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिसे भर असंभव है दुख व्यक्त करने वालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलखवाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, रणजीत सिंह भंडारी, बंसीलाल कक्कड़, अरविंद बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश भट्ट, आनंद डंगवाल, महिपाल बिष्ट, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट, दीपक साह कन्नू, गोपाल बिष्ट, मनोज वर्मा, गोविंद मटेला, कृपाल सिंह बिष्ट, गोपाल जीना, राजा खान, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, जगत तिवारी, राजन चंद्र जोशी, लीला बोरा, निखिल टम्टा, कुलदीप राजोरिया, जगत भट्ट, वीरेंद्र कुमार आर्य, संजय बिष्ट, दर्शन रावत, प्रताप कनवाल,

विनीत बिष्ट, भुवन वर्मा, हरेंद्र वर्मा, धर्मवीर आर्य, रमेश लाल, मुकुल कुमार, आशीष कुमार, श्याम पांडे, तारा जीना, पूनम पालीवाल, किरण पंत, रेखा आर्य, प्रेम लटवाल, रविंद्र खोलिया, हितेश भट्ट, रोहित कुमार, सुरेश लोहनी आदि कार्यकर्ता शामिल हैं। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि स्व. दस एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने उन्हें उपपा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments