कल ही बात हुई थी, आज निधन के समाचार ने कर दिया स्तब्ध : जोशी

✒️ पालिका में विधायक चंदन राम दास को दी गई श्रद्धांजलि Almora/पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास…

कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास

✒️ पालिका में विधायक चंदन राम दास को दी गई श्रद्धांजलि

Almora/पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कैबिनेट मंत्री व बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास (Chandan Ram Das) के निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। यहां जारी बयान में कहा कि यह दु:खद समाचार मिलने के बाद से वह बेहद स्तब्ध हैं।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि उन्हें यह जानकर अत्यन्त कष्ट हुआ कि बागेश्वर जनपद के विधायक तथा नगर पालिका परिषद, बागेश्वर के पूर्व अध्यक्ष चंदन राम दास का अचानक निधन हो गया है। यह समाचार निश्चय ही स्तब्ध करने वाला है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नारायण राम दास उनके घनिष्ट मित्र रहे हैं।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ”पूर्ववर्ती राज्य उत्तर प्रदेश में जब वह और मैं नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं तब हम दोनों साथ-साथ पालिका के कार्यों से लखनऊ जाया करते थे। वे बेहद संवेदनशील, सरल, मिलनसार तथा अत्यन्त ही मेहनती व्यक्ति रहे हैं। कल ही स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समारोह में उनसे बातचीत हुई थी, लेकिन अचानक ही ऐसा दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। चंदन राम दास के अचानक चले जाने से व्यक्तिगत क्षति हुई है।”

इधर चंदन राम दास के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की गई।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *