HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शौचालयों में पानी टंकी तो लगा दी, नल नदारद !...

अल्मोड़ा : शौचालयों में पानी टंकी तो लगा दी, नल नदारद ! नामित सभासद दीपक वर्मा ने बोर्ड बैठक में उठाया मुद्दा

ADVERTISEMENTSAd
  • साफ—सफाई के अभाव में बास मारते हैं शौचालय
  • महिलाओं के लिए बने पृथक से शौचालय
  • 15 रोज में पानी आपूर्ति के लिए नल लगाने का आश्वासन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पालिका के नामित सभासद दीपक वर्मा ने कहा कि आज पालिका की बोर्ड मिटिंग में उन्होंने नगर के शौचालयों की बदहाल स्थिति का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि नगर पालिका की मिटिंग में यह हुआ कि 15 दिन के भीतर पालिका के तमाम शौचालयों में पानी की आपूर्ति भी सुचारू की जायेगी।

दीपक वर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि शहर में अधिकांश शौचालयों की स्थिति बहुत ही बदहाल बनी हुई है। महिला शौचालयों की कमी है और इस जन सुविधा का कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे अ​हम मुद्दा यह है कि चौघानपाटा व अन्य कई स्थानों पर स्थित शौचालयों में पानी की टंकी तो लगा दी गई है, लेकिन नल नहीं लगाये गये हैं। जिस कारण इन शौचालयों में साफ—सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि शहर के हर शौचालय में पानी की टंकी के साथ ही नल भी लगाये जाने चाहिए। दीपक वर्मा ने कहा कि इस बोर्ड मिटिंग में उन्हें आश्वस्त ​किया गया है कि 15 रोज के भीतर शौचालयों में नल लगाकर पानी सप्लाई की व्यवस्था कर दी जायेगी। वर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा उनके द्वारा उठाये गये इस महत्वपूर्ण मुद्दे का संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाइ शीघ्र करेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments