HomeUttarakhandBageshwarयूसीसी पंजीकरण हेतु वार्डवार शिविर, विवाह आदि का हो रहा रजिस्ट्रेशन

यूसीसी पंजीकरण हेतु वार्डवार शिविर, विवाह आदि का हो रहा रजिस्ट्रेशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में यूसीसी पंजीकरण के लिए आयोजित शिविर में लोगों ने विवाह आदि पंजीकरण कराए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर नगर में वार्डवार शिविरों का आयोजन शुरू हो रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन ने बताया कि विभिन्न वार्डों के निवासियों के लिए अलग-अलग तिथियों तथा स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसकी शुरूआत नुमाशइखेत मैदान से हुई है। चंडिका वार्ड तथा वैणीमाधव वार्ड के लोगों ने पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया कि बिलौनासेरा वार्ड के लिए 19 अप्रैल को रोडवेज डिपो में शिविर लगेगा। 20 अप्रैल को सैम मंदिर वार्ड में सभासद आवास पर, बागनाथ वार्ड के लिए 21 अप्रैल को जिला पंचायत डाक बंगला, ठाकुरद्वारा वार्ड में 22 अप्रैल को राममंदिर परिसर, कठायतबाड़ा में 23 अप्रैल को सभासद आवास, मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में 24 अप्रैल को सभासद आवास, मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में 25 अप्रैल को पीपलचौक तथा नारायणदेव वार्ड के लिए 26 अप्रैल को हनुमान मंदिर में शिविर लगाया जाएगा।

उसी दिन, ज्वालादेवी वार्ड के नागरिक तहसील परिसर में आयोजित शिविर में अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने उन सभी नागरिकों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। कहा कि जिनका विवाह 26 मार्च, 2010 के बाद हुआ है। वह पंजीकरण कराएं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments