अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग जारी, 4 जून को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार (1 जून) को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों…

अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग जारी, 4 जून को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में शनिवार (1 जून) को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 26.30% वोटिंग हो चुकी है।

सबसे ज्यादा 31.92% वोटिंग हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64% वोटिंग ओडिशा में हुई है। सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इसके अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22.97% वोटिंग हुई। 4 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की वोटिंग हो रही है।

8 राज्य की 57 सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान

बिहार की 8 सीटों पर 24.25% मतदान

चंडीगढ़ की 1 सीट पर 25.03% मतदान

हिमाचल प्रदेश की 4 सीट पर 31.92% मतदान

झारखंड की 3 सीट पर 29.55% मतदान

ओडिशा की 6 सीटों पर 22.64% मतदान

पंजाब की 13 सीटों पर 23.91% मतदान

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 28.02% मतदान

पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर 28.10% मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *